गौरेला पेंड्रा मरवाही में हाथियों का उत्पात,,,गांव में धावा बोला,,,,ग्रामीणों ने स्कूल में ली शरण

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही में हाथियों का उत्पात,,, गांव में धावा बोला,,,,ग्रामीणों ने स्कूल में ली शरण

सुरेश भट्ट:- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कुछ दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है। मरवाही के रुमगा गांव में रविवार देर रात घुसे हाथियों ने कई कच्चे मकान तोड़ दिए और अंदर रखा राशन का खा गए। वहीं फसलें भी तहस-नहस कर दीं। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों के डर से सारी रात ग्रामीण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में शरण लिए रहे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सुबह गांव पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, मरवाही के रूमगा गांव में रविवार देर रात तीन हाथियों का दल घुस आया। हाथियों ने आते ही वहां बने मकानों पर धावा बोल दिया। शोर सुनकर लोग बाहर निकले तो हाथियों को देख भगदड़ मच गई। हाथियों ने रूमगा के धनुहार मोहल्ला, भटियार मोहल्ला और छिड़मडबरा में 8 घरों को नुकसान पहुंचाया है। हाथी घर के अंदर रखा राशन और धान चट कर गए। हाथियों का उत्पात देखकर ग्रामीण शोर मचाते हुए जान बचाकर भागने लगे।स्कूल, ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को पहुंचाया गया सूचना मिलने पर रात में ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान प्रभावित ग्रामीणों के ग्राम पंचायत, स्कूल और आंगनबाड़ी सहित दूसरे सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था कराई गई। पंचायत की ओर से ग्रामीणों को खाने-पीने, रहने लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं ग्रामीणों की सहायता से हाथियों को भगाने का प्रयास किया गया। इसके बाद हाथी कोरबा जिले के पसार रेंज के खोडरी जंगल की ओर चले गए।

Share This Article