दर्दनाक सड़क हादसे, ट्रक ने पिकअब को मारी जोरदार टक्कर, में 6 की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौत, ट्रक और पिकअप में भिड़ंत

महेंद्र मिश्रा- रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के पास से एक दुखद घटना सामने आयी है। यहां पर दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी है। ये हादसा ट्रक और पिकअप के आमने सामने की भिडंत से हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौक पर है। फिलहाल हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए धर्मजयगढ़ हाॅस्पिटल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर की बतायी जा रही है। लगभग तीन बजे के आसपास सामान से लदे ट्रक और पिकअप में धर्मजयगढ़, सिसरिंगा के पास सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिडंत हो गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, पिकअप के परखच्चे उड़ गये। वहीं पिकअप सवार छह लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही 15 से 20 पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया और अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा हैं कि पिकअप में सवार होकर लगभर 30 लोग बारात में जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल छह लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। वहीं खबर लिखें जाने तक मृतकों के नाम का पता नहीं चल पाया था।

Share This Article