मौसम लगातार बदल रहा अपना मिजाज ,डॉक्टरों की सलाह रहें सावधान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। ठंड का भी पारा चढ़ना शुरू हो गया है । एक दिन पहले जहां रात में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं शुक्रवार की रात 14.8 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस में स्थिर है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर जिले का न्यूनतम तापमान 12 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ गया है। हालांकि शुष्क हवाओं और नमी बरकरार है। दिन में धूप से राहत है। बाते दस वर्षों में नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं। स्पष्ट है कि इस बार सर्दी के मौसम ने पहले ही दस्तक दे दी है। इस वजह से लोग अब गर्म कपड़े भी निकालने लगे हैं।

बच्चे व बुजुर्ग को सावधान रहने की हिदायत

चिकित्सक डा.एमएस राजू के मुताबिक बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को समय पर टीके लगवाना चाहिए।

दिमागी बुखार, एमएमआर व रोटा वायरस आदि से संबंधित टीके लगवा कर बच्चों को विभिन्न रोगों से सुरक्षित रख सकते हैं।

Share This Article