हावड़ा से शिर्डी के लिए 17 तारीख से चलेगी स्पेशल सप्ताहिक ट्रेन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हावड़ा से शिर्डी के लिए 17 तारीख से चलेगी स्पेशल सप्ताहिक ट्रेन

अजय द्विवेदी,बिलासपुर यात्रियों की सुविधा व मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने हावड़ा- साईंनगर शिर्डी के बीच 02594/02593 नंबर के साथ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।  17 जून से अब 2 फेरों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को ये ट्रेन रवाना होगी। वहीं शिर्डी से हर शनिवार को ये ट्रेन रवाना होगी।02594 हावड़ा साईंनगर शिरडी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 17 और 24 जून को 14.35 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन 19.10 बजे साईंनगर शिरडी पहुंचेगी। वहीं 02593 साईंनगर शिरडी हावड़ा स्पेशल ट्रेन 19 और 26 जून को 14.10 बजे रवाना होगी, जो 19.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। पांच सामान्य, आठ स्लीपर, दो एसी थ्री व एक एसी टू कोच के साथ चलने वाली यह ट्रेन हावड़ा से 14:15 बजे छूटकर 16:08 बजे खड़गपुर, 18:05 बजे टाटानगर, 19:00 बजे चक्रधरपुर, 20:30 बजे राउरकेला, 22:13 बजे झारसुगुड़ा और 01:15 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।15 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन 01:15 बजे छूटकर 03:00 बजे रायपुर, 04:00 बजे दुर्ग, 05:56 बजे गोंदिया, 08:00 बजे नागपुर पहुंचकर अकोला, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव स्टेशन रुकते हुए 19:10 बजे सांईनगर शिर्डी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शिर्डी से 14:10 बजे ट्रेन छूटेगी और 07:55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। हावड़ा पहुंचने का समय 19:30 बजे निर्धारित किया गया है।दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हावड़ा-साईंनगर शिरडी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगड़ा होकर गुजरेगी और इन स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।

Share This Article