गौरव कुमार सिंह होंगे सूरजपुर के नए कलेक्टर
मनोज शुक्ला,रायपुर 23 मई 2021। बीच सड़क पर चाटा मारने वाले और लाठियों से पिटवाने वाले कलेक्टर की छुट्टी हो गयी है । सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर नाराजगी जताई थी । रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालनअधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है ।


