धरना प्रदर्शन लोक तंत्र की हत्या , सीएम भुपेश बघेल हमें भी करो गिरफ्तार, योगेश बोले

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

धरना प्रदर्शन लोक तंत्र की हत्या , सीएम भुपेश बघेल हमें भी करो गिरफ्तार, योगेश बोले

निलेश मसीह,,बिलासपुर,,कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में दिनाँक 21 मई 2021 (शुक्रवार) को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सभी बूथों में तथा अपने घरों के बाहर कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में तख्ती लेकर #भूपेशहमेंभीकरोगिरफ्तार के संदेश के साथ धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान आप धरना प्रदर्शन का भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार हैजटेग के साथ फेसबुक लाइव करें तथा इसी के साथ फेसबुक, ट्वीटर और अन्य सोशलमीडिया में अपने विचार, फ़ोटो, वीडियो और संदेश को ज्यादा से ज्यादा पोस्ट कर इस अभियान में अपनी सहभगिता देंगे।

Share This Article