पुसनार में खुला सी0आर0पी0 कैम्प, ईलाज के लिए उमडे़ स्थानीय लोग…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

पुसनार में खुला सी0आर0पी0 कैम्प, ईलाज के लिए उमडे़ स्थानीय लोग….!

केन्द्रीय रिवर्ज पुलिस बल की 85 वीं वाहिनी द्वारा थाना गंगलूर के अन्तर्गत पुसनार गांव मे कैम्प स्थापित किया गया। नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में कैम्प स्थापना को लेकर स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उल्लास देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर सुशील कुमार मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) केरिपुबल, बीजापुर, कामलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ पुलिस, जे0वी0 तुसिंग, कमाण्डेंन्ट, 85 वीं वाहिनी एवं श्री आंजनेय वैश्नैय, पुलिस अधीक्षक, (भा0पु0से0) बीजापुर, उपस्थित थे। कैम्प खुलते ही, स्थानीय नागरिक अपनी स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं के निवारण हेतु कैम्प पहुंचे जहां अधिकारियों द्वारा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया गया।

चिकित्सा अधिकारी 85 वी वाहिनी व उनकी सहयोगी चिकित्सा टीम द्वारा ग्रामीणों का त्वरित ईलाज किया गया जिसके तहत आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाईयां प्रदान की गईं। केरिपुबल की इस सफलता के साथ ही लंबे अरसे से मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्र की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Share This Article