67 कोल ब्लाकों की ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

67 कोल ब्लाकों की ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू

राजेश शुक्ला,,बिश्रामपुर। कामर्शियल माइनिंग के तहत कोयला मंत्रालय द्वारा फिर कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार 67 कोल ब्लाक की ई- नीलामी होनी है। इसमें से 50 कोयला खदानों के लिए टेंडर डाक्यूमेंट लिए गए है। यह जानकारी मंगलवार को कोयला मंत्रालय ने दी है। बताया गया कि अनेक संभावित बोली दाताओं द्वारा नीलामी पोर्टल के जरिए निविदा दस्तावेजों के पंजीकरण और खरीद की प्रक्रिया जारी हैं। कोयला मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोयले की बिक्री के लिए कोयला खदानों की नीलामी की ये दूसरी किस्त है, जो भारतीय कोयला क्षेत्र के उदारीकरण का रास्ता दिखाती है। इसी के साथ दक्षता में बढ़ोतरी करती है इसके अलावा प्रतिस्पर्धा और निजी क्षेत्र की भागीदारी में वृद्धि भी होगी। जिससे एक मजबूत कोयला बाजार के विकास के साथ आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। बताया गया कि बोली लगाने के इच्छुक पक्षों के लिए निविदा को जमा करने की तारीख को बढ़ाया गया है, ताकि जब राज्यों में लाकडाउन खत्म हो जाए तब वे खनन स्थल पर जाकर उसे देख सकें। यह बताना लाजिमी होगा कि वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए दूसरे चरण की नीलामी का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 67 कोल ब्लॉक की ई- नीलामी 26 जुलाई एवं 11 अगस्त को होगी। पूर्व में 28 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। निविदा दस्तावेज लेने की अंतिम तारीख 23 जून निर्धारित की गई है। 24 जून तक इसे जमा किया जा सकेगा। नए शेड्यूल के अनुसार टेक्निकल बिड 28 मई के बजाए अब 25 जून को खुलेंगे और 28 जून से 21 जुलाई तक इनका परीक्षण किया जाना निर्धारित है

Share This Article