युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजेश देवांगन ,कोरबा । रजगामार में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने किन कारणों से खुदकुशी की है इस बात का पता नही चल सका है,हालांकि उसकी दिमागी हालत सही नहीं होने की बात जरुर कही जा रही है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मामला रजगामार चैकी क्षेत्र का है जहां दोपहर में घटना सामने आई। मृतक का नाम अमृत लाल है जिसने खुद को अपने घर में दीवार पर लगे एक खूंटी से लटका लिया। मृतक की मानसिक स्थित सही नहीं होने की बात कही जा रही है। मृतक का विवाह हो चुका है लेकिन उसका पत्नी चार माह पूर्व ही उसे छोडक़र चली गई है। मृतक की एक तीन साल की बेटी भी है। अमृत ने यह आत्मघाती कदम उस वक्त उठाया जब घर घर के सभी 8 सदस्य मौजूद थे। अमृत द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद लाश पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक ने किन कारणों से आत्महत्या की है यह अभी भी जांच का विषय बना हुआ है। हलांकि पुलिस की जांच जारी है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Share This Article