जांजगीर चांपा में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कुछ शर्तों के साथ खुलेंगी दुकानें

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

जांजगीर चांपा में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कुछ शर्तों के साथ खुलेंगी दुकानें

असलम खान/ जांजगीर जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. कलेक्टर ने जिले में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी . लेकिन कुछ शर्तों के साथ दुकानें भी खुलेंगी. कलेक्टर यशवंत कुमार ने 41 बिंदुओं का आदेश जारी किया लॉकडाउन के दौरान अनुमति प्राप्त गतिविधियों, आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रहेगा. सभी सुपर बाजार, मॉल, शोरूम मैरिज हॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर, सैलून, स्पा, जिम और अन्य सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे.

सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति होगी. सभी पार्क, रिजॉर्ट, धार्मिक सांस्कृतिक व पर्यटन स्थल भी बंद रहेंगी. सभी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना प्रदर्शन, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा. विवाह एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए 10 व्यक्तियों की अधिकतम संख्या मान्य होगी.

Share This Article