पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले पर की कार्यवाही..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले पर की कार्यवाही..

विवेक देशमुख ,पचपेड़ी – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के आसपास अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी । थाना प्रभारी पचपेड़ी प्रवीण राजपूत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पताईडीह में राजकुमारी केवट एवं मीना बाई चौहान के द्वारा अपने अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे थे।उक्त मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ पताईडीह पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी (1) राजकुमारी केवट पति कुंवर सिंह केवट उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पताईडीह के कब्जे से उसकी बाडी के एक प्लास्टिक बोरी में 30 पैकेट पन्नी में बंधा हुआ प्रत्येक पन्नी में करीब 200 एम एल शराब भरा हुआ था, मात्रा 7 लीटर कीमत ₹ 1400..(2) मीनाबाई पति हेल सिह चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी पतईडीह के घर के आंगन में जलाऊ लकड़ी के अंदर छिपाकर रखे प्लास्टिक तसला के अंदर 15 नग पन्नी में भरा हुआ प्रत्येक पन्नी में 500ml शराब भरा हुआ मात्रा 7.50 लीटर कीमत रु 1500 को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ,प्रधान आरक्षक एस. कुर्रे, प्रधान आरक्षक रामबहोर सिंह एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article