अवैध शराब की ..102 पेटियों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार..

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध  शराब की  ..102 पेटियों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार


सूरेश देवांगन भिलाई के जामुल थाने की ने महाराष्ट्र की देशी शराब तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन मुख्य सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

दुर्ग जिले में अवैध नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। यही वजह है कि पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश, ओड़िशा की शराब कई जगहों पर तस्करी करते पकड़ी गई थी। अब भिलाई के जामुल थाने की पुलिस ने महाराष्ट्र की देशी शराब की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 102 देशी शराब की पेटियों को जब्त किया है। अवैध शराब फल, सब्जी व अन्य ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ी गाड़ियों में लोड करके लाया जा रहा है।

दुर्ग जिले के जामुल थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फर्नीचर की फैक्टरी में दबिश देकर 102 पेटी देशी शराब को पकड़ा। मौके से 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। लेकिन एक बार फिर से जामुल पुलिस को मुख्य तस्कर चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है। पुलिस ने यूनिवर्सल फर्नीचर फैक्टरी में छापा मारकर शराब और तस्करों को पकड़ा है।

पकड़े गए आरोपियों में कोहका निवासी कृष्णा जंघेल, छावनी निवासी एस अनिल, कोहका निवासी मुकेश साहू और योगेश साहू निवासी खुर्सीपार को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन फैक्ट्री संचालक और मुख्य तस्कर अशोक रॉव, अनिल यादव और काके मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चिचोला, छुरिया, बोरतलाव सहित अन्य बॉर्डर से शराब की तस्करी हो रही है।

जिले में लगातार दूसरे राज्यों की अवैध शराब का काला कारोबार जारी है। लेकिन, पुलिस मुख्य सरगना तक पहुंच पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। दुर्ग जिले में पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब की बड़ी खेप दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग ठिकानों से बरामद की गई थी। लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक दुर्ग पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो उनका कहना है कि हम मुख्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में मुख्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Share This Article