पुर्व रमन सिंह ने कहा, सरकार को केवल शराबियों की चिंता…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

पुर्व रमन सिंह ने कहा, सरकार को केवल शराबियों की चिंता…

मनोज शुक्ला,रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोगों के घर में राशन, दवाई और वैक्सीन पहुंचे या नहीं लेकिन शराब जरूर पहुंच जाएगी. इस सरकार को केवल शराबियों की चिंता है.दरअसल, राज्य सरकार ने बिलासपुर और रायपुर में शराब के चक्कर में कप सिरप और सैनिटाइजर को पीकर सामने आई लोगों की मौत की खबर के बाद शराब की होम डिलीवरी फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है. इसमें शराब के शौकिनों को ऑनलाइन बुकिंग के बाद डिलीवरी ब्वाय सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच शराब दुकान से शराब घर लाकर देगा राज्य सरकार की शराब नीति के खिलाफ पहले से ही मुखर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस कदम पर तीखी टिप्पणी की है. ट्वीट कर उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार को बधाई दीजिए. कोरोना संकट में यह पहली सरकार को है, जो शराब की होम डिलीवरी करेगी. एक तरफ अस्पताल में मरीज दम तोड़ रहे हैं, लेकिन इस सरकार को बस शराबियों की चिंता है.

Share This Article