वन भूमि पर अवैध उत्खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वन भूमि पर अवैध उत्खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त

कोरबा। दीपका क्षेत्र के बिंझरी पंचायत के वन भूमि पर मिट्टी की अवैध खोदाई कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को वन विभाग ने रंगे हाथों पकडक़र वाहन चालकों पर कार्यवाही की है।
पूछताछ पर वाहन चालकों एवं जगदंबा हार्डवेयर के मालिक सुरेश जोशी द्वारा बताया गया कि नगरपालिका का कार्य चल रहा है उसके वर्क आर्डर दिखाया गया। वर्क आर्डर के अनुसार कार्य को प्रगति पर लाया गया है जबकि नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों से फोन पर जानकारी लिया गया तब उनके द्वारा साफ इंकार करते हुए कहा गया कि हमारी जानकारी पर नहीं है लॉक डाउन की स्थिति पर कोई भी नगरपालिका कार्य प्रगति पर नहीं है और हमने ये कभी नहीं कहा कि वन भूमि से मिट्टी उत्खनन कर लाया जाए। नगर पालिका के स्पष्टीकरण के बाद वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन में लगे दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर आगे की कार्यवाही की।

Share This Article