राजधानी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल से आगजनी में 4 लोगों की मौत हो

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी अस्पताल पहुंची CMHO और सिविल सर्जन की टीम…

मनोज शुक्ला,रायपुर। राजधानी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल से बड़ी खबर निकलकर आई है. आगजनी में 4 लोगों की मौत हो गई है. अब तक अस्पताल में आग से जलने से 1 की मौत हुई है. जबकि 3 की दम घुटने से मौत हुई है. अब तक अस्पताल में 4 लोगों की मौत हो चुकी है. टीआई ने पुष्टि की है. सीएम भूपेश बघेल ने मौत को लेकर शोक जताया है.अस्पतालप्रबंधन से अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. मरीजों के परिजनों से अधिकारियों ने चर्चा की. घटना में 4 मरीजों की मौत हुई है.जानकारी केमुताबिक राजधानी अस्पताल में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई थी. कवर्धा के प्रकाश साहू अपने परिजन को लेकर अस्पताल आए थे. जहां उनकी इलाज चल रही थी, लेकिन अब उनके परिजन अस्पताल से लापता हैं. ऐसे में प्रकाश साहू का बुराहाल है. मरीजों को लेकर राजधानी अस्पताल प्रबंधन कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहा है. जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.कवर्धा निवासी प्रकाश साहू ने कहा कि राजधानी अस्पताल में उनके भाई रमेश साहू एडमिट थे, लेकिन अब लापता हैं. अस्पताल वाले नहीं बता रहे हैं. मरीज कहां लापता है. इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं. ऐसे ही कुछ और लोग भी हैं, कुछ लोग पैसे जमा कर चुके हैं, लेकिन अब उन्हें उनके परिजन नहीं मिल रहे हैं. प्रबंधन कह रहा है कि दूसरी जगह चले जाओ, यहां आपके परिजन नहीं हैं.मरीज के परिजनों ने बताया कि अस्पताल का फायर सेफ्टी खराब था. अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. राजधानी अस्पताल के मालिक सचिन हैं. फिलहाल वे अब तक सामने नहीं आये हैं. अस्पताल के बाहर मरीज के परिजन परेशान हैं. मरीज के परिजनों का बुराहाल है. प्रबंधन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.बता दें कि राजधानी रायपुर के राजधानी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आग लग गई है. आग लगते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. अस्पताल के दूसरे माले में आग लगी है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है. 4 लोगों की मौत हो गई है.जानकारी के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी. आईसीयू में लगभग 50 मरीज थे. मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है. राजधानी अस्पताल में आग लगने की वजह से एक मरीज की मौत की खबर है. अस्पताल में कोरोना के 50 मरीज भर्ती थे.मरीजों को बाहर निकाला गया है. दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे. आग पर काबू पा लिया गया है.

Share This Article