छग लोक सेवा आयोग में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान चलाया अभ्यर्थिगण

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग लोक सेवा आयोग में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान चलाया अभ्यर्थियों

छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की असंवेदनशीलता एवं हमारे पोस्टकार्ड अभियान

कमल दुसेजा,बिलासपुर, जैसा की आपको ज्ञात है कि हम अभ्यर्थी लगातार CGPSC से बुनियादी सुधार एवं CGPSC pre 2020 के संशोधित मॉडल आंसर में पुनः के लिए हमारी आपत्तियों पर पुनः विचार करने की मांग विगत 20 दिनों से कर रहे है इस विषय पर आयोग संज्ञान लेने के बजाय छात्रों को हतोत्साहित करने वाला निर्णय जैसे 20% प्रश्नों के रद्द होने पर परीक्षा रद्द होना, CGPSC 2020 का टाइम टेबल घोषित करना इत्यादि असंवेदनशील निर्णय ले रही है जिसका हम सभी अभ्यर्थीगण निंदा करते है और इन निर्णयों से अब अभ्यर्थियों में आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश बढ़ गया है ।

आंदोलन के क्रम में हमारे द्वारा 8 अप्रैल से पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है चूंकि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉक डाउन है फिर भी अन्य जिलों से अभीतक हमारी जानकारी में करीब 7000 से भी ज्यादा पोस्ट कार्ड पोस्ट कर दिए गए है ।ये पोस्ट हमारी 13 सूत्रीय मांगो एवं छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में सुधार के सुझाव के साथ प्रेषित किये जा रहे है।ये पोस्टकार्ड आयोग के अध्यक्ष, सचिव,सदस्यगण,माननीय मुख्यमंत्री महोदय,माननीय राज्यपाल महोदया, माननीय राष्ट्रपति महोदय,माननीय प्रधानमंत्री महोदय,माननीय अध्यक्ष संघ लोकसेवा आयोग के नाम पर प्रेषित किये जा रहे है।हमे उम्मीद से की 30 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से लगभग 50000 पोस्टकार्ड आयोग कार्यालय पहुँचेगा तथा आयोग को अभ्यर्थियों के पक्ष में संवेदनशील होकर सुधार लागू करने की मांग करेगा।

चूंकि अब आयोग पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुका है और अभ्यर्थियो में आयोग के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है इसलिए अब कोरोना के लॉक डाउन के बीच अभ्यर्थियो द्वारा निम्नलिखित रणनीति के अनुसार विरोध प्रदर्शन एवं अपनी बात आयोग तथा शासन तक पहुचाने का कार्य किया जाएगा।

15 अप्रैल को शाम 7 बजे सभी अभ्यर्थी माननीय मुख्यमंत्री महोदय,माननीय राज्यपाल महोदय एवं आयोग को मेल करके पुनः अपनी मांगों को दोहराएंगे।

18 अप्रैल को प्रत्येक अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी मुख्य परीक्षा के समय सारणी की प्रति व्यक्तिगत रूप से अपने घर के बाहर जलायेगा तथा आयोग को CGPSC pre के संशोधित उत्तर को पुनः ठीक कर परिणाम जारी करने या पुनः परीक्षा आयोजित करने की मांग करेगा ।

साथ ही साथ यदि कोरोना के स्थिति के अनुसार प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर कोरोना के नियमों के अधीन ‘आयोग की मुर्दा कार्यप्रणाली’ की शवयात्रा निकालकर का पुतला दहन किया जाएगा जिसमे 1 मई को बिलासपुर में तथा 2 मई को रायपुर में यह आयोजन किया जाएगा ।

महोदय,हमने लगातार माननीय राज्यपाल महोदया एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय से आयोग में हो रही गड़बड़ी और सुधार के विषय पर चर्चा के लिए लिखित आवेदन देकर कोरोना के नियमो के अधीन समय का आग्रह किया है परंतु आज दिनाँक तक हमे कोई सूचना प्राप्त नही हुई है।जिसको लेकर हम छत्तीसगढ़ के युवा दुःखी व नाराज है।

इसके अतिरिक्त हमने माननीय राज्यपाल महोदया जी को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देकर return गिफ्ट में छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में सुधार और मुलाकात का समय का आग्रह पुनः किया है जिस पर अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नही है।

साथ ही साथ इस मुद्दे पर हमने हाई कोर्ट पर भी केस लगा दिया है जिसमे अभी तक 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना प्रतिवाद प्रस्तुत कर दिया है।

महोदय ,हम अपनी लड़ाई रोड और कोर्ट दोनों पर पूरी मजबूती के साथ कोरोना के नियमो को ध्यान रख कर लड़ रहे है ।अतः हम अपनी बात आपके माध्यम से समाज और सरकार तक ले जाने में आपके समाचार कर सहयोग चाहते है ।

Share This Article