पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, पांच सवार गंभीर…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, पांच सवार गंभीर…

सुरेश भट्ट, पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बैठे 5 लोगों को गम्भीर चोट पहुंची है. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गौरेला पुलिस को सूचना मिली कि निवासखार (अचानकमार) से गौरेला के आमानाला (ठाड़पथरा) बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें सवार कुछ लोगों को मामूली चोट तो 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस के साथ सामाजिक संस्था हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन की टीम भी तत्काल सक्रिय होकर घटना स्थल पहुंची, और घायलों को लेकर तत्काल जिला अस्पताल लाया गया. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है. फिलहाल, गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Share This Article