बड़ी खबर- 5 दिन बाद नक्सलियों ने जवान को सुरक्षित छोड़ा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर- 5 दिन बाद नक्सलियों ने जवान को सुरक्षित छोड़ा

मनोज शुक्ला,रायपुर। बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ के बाद जम्मू-कश्मीर का ‘लाल’ राकेश्वर सिंह मनहास लापता था. नक्सलियों ने जानकारी दी कि लापता कोबरा बटालियन का जवान उनके कब्जे में है. आज गुरुवार को 5 दिन बाद नक्सलियों ने जवान को सुरक्षित छोड़ दिया है. नक्सलियों ने पहले जवान को ग्रामीणों के बीच छोड़ा, फिर वहां से ग्रामीणों ने तर्रेम थाना में जवान को सौंप दिया है.

सरकार की तरफ से गठित दो सदस्यीय मध्यस्थता टीम के सदस्य पद्मश्री धर्मपाल सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया समेत सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में नक्सलियों ने जवान को रिहा किया है. जवान की रिहाई के लिए मध्यस्ता कराने गई दो सदस्यीय टीम के साथ बस्तर के 7 पत्रकारों की टीम भी मौजूद थी. नक्सलियों के बुलावे पर जवान को रिहा कराने बस्तर के बीहड़ में वार्ता दल समेत कुल 11 सदस्यीय टीम पहुंची थी.

जवान राकेश्वर की पत्नी और बेटी ने भी नक्सलियों से उन्हें सुरक्षित छोड़ने की अपील की थी. उन्होंने अपील की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह पाकिस्तान से अभिनंदन को छुड़ाया था, उसी तरह उनके पति को भी नक्सलियों के कब्जे से छुड़ाकर लाएं.

इससे पहले नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर सरकार से पहले निर्दिष्ट रूप से मध्यवर्तियों के नाम की घोषणा करने को कहा था. उसके बाद बंदी पुलिस जवान को छोड़ने की बात कही थी. नक्सलियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि तब तक जवान जनताना सरकार की सुरक्षा में सुरक्षित रहेगा. उसे किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा. बुधवार को नक्सलियों ने जवान की तस्वीर भी जारी की थी.

Share This Article