दामाखेड़ा में फ़टाका फोड़ने को लेकर हुआ विवाद: गुरु प्रकाश मुनि के बेटे पर हमला, मौके पर पहुंचे गृहमंत्री और IG-SP, पटाखा को लेकर हुआ विवाद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाटापारा 2 नवंबर 2024 ।दामाखेड़ा कबीर आश्रम के करीब उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई, जब कबीर गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब के बेटे उदित मुनि नाम साहब पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना के बाद देर रात ही गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा कबीर आश्रम पहुंचे। वहीं रायपुर रेंज IG और बलौदा बाजार एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। मामले में सिमगा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। विवाद बढ़ने के बाद प्रकाश मुनि नाम साहब के बेटे पर हमला कर दिया गया। सिमगा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, आरोपियों में 10 की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि सिमगा थाना की पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article