कोविड-19 के नियमों का परिपालन करते हुए सादगी पूर्ण होली मनाएं- मेघा तिवारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड-19 के नियमों का परिपालन करते हुए सादगी पूर्ण होली मनाएं- मेघा तिवारी

मनोज शुक्ला,रायपुर । सलूट तिरंगा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मेघा तिवारी ने क्षेत्रवासियों को कोविड-19 के नियमों का परिपालन करते हुए सादगी पूर्ण होली मनाने अपील किया है। होली का पर्व आपसी भाईचारा का पर्व होने के साथ ही रायपुर क्षेत्र में सभी धर्मो के लोग एक दूसरे के पर्व में शामिल होकर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाते है।

सदियों से चली आ रही यह परंपरा अमिट और अविस्मरणीय है। लेकिन इस समय कोरोनावायरस की भयावह स्थिति को देखते हुए शासन द्वारा कोरोना वायरस निंयत्रण के सबंध में गाईडलाईन जारी किया गया है। इसलिए होली का पर्व में कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नही होगा।साथ ही शासन के नियमों का पालन करते हुए अपने घरो में हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाये।पुलिस की टीम मुस्तैदी के साथ हमेंशा जनता की सुरक्षा के लिए है।पुलिस के जवान होली पर्व पर पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है।

इसलिए हम सब की जिम्मेदारी और जवाबदेही बनती है।बिना मास्क के घूमते कोई भी पाया जाता है, तो 500 रूपये का अर्थ दंड लिया जायेगा। इसलिए सभी लोग स्वैच्छिक रूप से अपनी सुरक्षा के लिए मास्क लगा करके अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। होली मिलन व अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयेाजित करने की अनुमति आगामी आदेश तक शासन प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई है। पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू है।

होलिका दहन के दौरान सेनेटाईजर, फिजिकल डिस्टेसिंग एंव मास्क का उपयेाग करने की शर्तो का कडा़ई से पालन करते हुए अधिकतम 5 व्यक्ति होलिका दहन में उपस्थित रह सकेंगे। जान है, तो जहान है,,, कोविड 19 के नियमों का परिपालन अनिवार्य रूप से किए जाने की विनम्र अपील सलूट तिरंगा संस्था के द्वारा की गई है।

Share This Article