छत्तीसगढ़ वक्फ की 500 करोड़ की संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ. सलीम राज ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को विवादित संपत्ति की रजिस्ट्री शून्य कराने के लिए पत्र लिखा है।

नए वक्फ विधेयक 2025 के तहत केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ समेत देशभर में वक्फ संपत्तियों का सर्वे करा रही है। इन सभी के बीच छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ से ऊपर की वक्फ की संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा हुआ है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने जानकारी दी।

डॉ. सलीम राज ने दैनिक भास्कर से बताया कि फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों में लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी, पगारिया ज्वेलर्स समेत 14 लोग शामिल हैं। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले 400 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर्स को विवादित संपत्ति की रजिस्ट्री शून्य कराने के लिए पत्र लिखा है।

सलीम राज ने बताया कि अभी पंजीकृत 500 करोड़ की संपत्ति पर ही दावा किया है। गैर पंजीकृत संपत्ति जाे वक्फ बोर्ड की है, उसका चिह्नांकन किया जा रहा है। आगे आने वाले दिनों में इन संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के अंडर में लेने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराया जाएगा।

SP से 21 दिनों में निराकरण कराने की अपील

सलीम राज ने बताया कि वक्फ की संपत्ति को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया है, ताकि संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के कब्जे में किया जा सके। साथ ही बताया कि मध्यप्रदेश शासन काल में कुछ लोगों ने वक्फ से संपत्ति को किराए में लिया था, लेकिन अब उसे खुद की संपत्ति बता रहे हैं।

सलीम राज ने बताया कि सभी जिले के SP को सुरक्षाबल मुहैया कराने के लिए भी पत्र लिखा है। पत्रों में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने पूरे मामले को 21 दिन में निराकरण कराने की अपील की है।

वक्फ बोर्ड की संपत्ति किराए में लेकर अब मालिक होने का दावा कब्जाधारी कर रहे हैं। इस तरह का किरायानामा एमपी शासनकाल में बनवाया गया था।

इन लोगों को भी कारण बताओ नोटिस

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि मकसूद खान ने मोवा मस्जिद के पास अवैध तरीके से कब्जा किया है। इसके अलावा एवन बेकरी ने पुरानी मद्रासी बिल्डिंग और फैजल खान पठान बाड़ा पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है।

छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड के पास इतनी संपत्ति

अगर रायपुर में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की संपत्ति की बात करें तो यहां 832 संपत्तियां हैं, बिलासपुर में 1401, दुर्ग में 125, बस्तर में 55 और कोरबा में 44, राजनांदगांव में 300, धमतरी में 312, गरियाबंद में 943, सरगुजा में 226 और सूरजपुर में 354 संपत्तियां हैं।

500 करोड़ से ऊपर की फर्जी रजिस्ट्री हुई- डॉ. सलीम राज

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया, कि बोर्ड की प्रॉपर्टी में कब्जा करने वाले 400 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इनमें गाइड लाइन के अनुसार किराया ना देने वाले भी शामिल हैं।

वक्फ की प्रॉपर्टी की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री भी की गई है। समाज के नेता और मुखिया बने हैं, वो ही समाज के दुश्मन हैं। शहर के हृदय स्थल में लोगों ने कब्जा करके रखा है।

Share This Article