किरणमयी नायक ने कहां सीएम अपनी सलाह RSS के लोगों को दो

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरणमयी नायक ने कहां सीएम अपनी सलाह RSS के लोगों को दो

अजय ,देवांगन, दुर्ग छत्तीसगढ़ महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमयी नायक ने उतराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत पर तंज कसा

दरअसल नायक महिला मामले की की सुनवाई करने आज दुर्ग पहुंची थी.

इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड के सीएम तीरथ सिंह रावत के फटी जीन्स वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने रावत को घटिया, कुंठित और विकृत मानसिकता का सीएम बताया

किरणमयी नायक ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम रावत को गलती से मुख्यमंत्री बना दिया गया है.

वो कभी भी कुछ भी बयान देकर अपनी घटिया मानसिकता दर्शाते हैं. कभी वो महिलाओं के फटी जीन्स पहनने को लेकर बयान देते हैं.

महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने उन्हें गलती से इस सदी में पैदा होने वाला इंसान बताया.

उन्होंने कहा कि उन्हें तो 6वीं या 18वीं सदी में पैदा होना था. जब महिलाओं को अबला या कमजोर समझा जाता था.

किरणमयी नायक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को समझाइश देते हुए कहा कि उन्हें अपनी सलाह आरएसएस वालों को देनी चाहिए. जहां परेड में पुरुष घुटने से ऊपर हाफ पैंट पहनकर सड़कों पर निकलते हैं.

महिलाएं उनको देखकर शर्मसार महसूस करती है.

Share This Article