मुंगेली, 17 नवंबर 2026 :- जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक योगदान एवं वीर महापुरुषों के बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से 18 नवंबर को जिले के लोरमी स्थित कबीर भवन में जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तथा मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल होंगे।

इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद लोरमी के जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
समारोह में जनजातीय समाज के प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, परंपराओं, संस्कृति और समाज के उत्थान में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करना है।




