विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण, हरियाली का दिया संदेश

Jagdish Dewangan
2 Min Read

मुंगेली  :- 08/10/26 पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर मुंगेली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया……

इस कार्यक्रम की शुरुआत विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति विमित्रा घृतलहरे जी द्वारा किया गया। वर्तमान एवं भविष्य की वैश्विक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रस्तावना निर्धारित किया गया… वृक्षारोपण के संबंध में शिक्षा अधिकारी ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए हमारा दायित्व है। कार्यालय परिसर हरा-भरा रहेगा तो यहां आने वाले लोगों को भी सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

इस दौरान कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। कार्यालय के बाबू, सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर,भृत्य सहित सभी ने उत्साह के साथ आम, नीम, पीपल, तुलसी और गुलमोहर के पौधे रोपे….

कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि विभाग के शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कुछ शालाओं से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया। शिक्षक आशीष सोनी ने बताया कि वह अपने विद्यालय में पौधारोपण के साथ – साथ स्टार ऑफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी संस्था से जुड़कर भी लगातार वृक्षारोपण कार्य को बढ़ावा दे रहे है… वही शिक्षक दुर्गेश देवांगन ने कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माता है, यदि हम स्वयं पौधे लगाएंगे तो हमारे स्कूल के विद्यार्थी भी प्रेरणा लेंगे।

अंत में उपस्थित सभी कर्मचारियों और शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करेंगे और अपने-अपने गांव और स्कूल परिसर में भी वृक्षारोपण कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में हरियाली और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप कश्यप, राजेन्द्र साहू, पुरषोत्तम, खुमेश, श्रीमति सुनीता लाल,नारायण दास मानिकपुरी, आशीष सोनी,सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन