मुंगेली/- जिले में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. एम. एल. पटेल पदेन जिला आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली का जिला संघ के पदाधिकारीयों द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया।

सभी के परिचय उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी कक्ष में ही आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके अंतर्गत स्काउट्स एवं गाइड्स की अनिवार्य गतिविधि प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी शालाओं में प्राथमिक शाला में कब बुलबुल एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं से हायर सेकेंडरी शालाओं तक स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधि माननीय शिक्षा मंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अनिवार्यतः संचालित करने की बात जिला शिक्षा अधिकारी डॉ एम एल पटेल ने कही।
वहीं दूसरी ओर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली के नवीन प्रशिक्षण केंद्र को जिला संघ के लिए उपयोग में लाने तथा उसमें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और जिला संघ के कार्यकारिणी की रिक्त पदों पर अभिलंब नवीन नियुक्ति किए जाने के संबंध में विशेष चर्चा हुई। जिसके लिए जिला संघ की आवश्यक बैठक प्राचार्य एवं जिले के समस्त स्काउटर गाइडर के साथ आहूत किए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जेठमल कोटड़िया अध्यक्ष, राणा प्रताप सिंह ठाकुर जिला मुख्य आयुक्त, संजय त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष, रामशरण यादव जिला उपाध्यक्ष, संतोष कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष, अशोक सोनी जिला मुख्यालय आयुक्त, राजेंद्र दिवाकर जिला प्रशिक्षण आयुक्त, मोनू बेलदार जिला सचिव एवं जिला संगठन आयुक्त, श्रीमती सृष्टि शर्मा जिला संगठन आयुक्त (गाइड) इत्यादि उपस्थित रहे।












