सफाई व्यवस्था चरमराई, शौचालयों पर ताले लटकने से लोग परेशानी-  आखिर जिम्मेदार कौन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

बिलासपुर। शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय जूना बिलासपुर के बगल के सार्वजनिक शौचालय व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। स्थिति यह है कि शौचालय बदहाल हैं। महिला और पुरुष शौचालय में सफाई व्यवस्था चरमराई है

और वाटर कूलर कई दिनों से बंद पडा हुआ है ।शौचालय में अभी तक ताला लटका हुआ है।शौचालय की हालत खस्ता है। शौचालय के छत क्षतिग्रस्त हैं। वॉश बेसिन में पानी जमा हो रहा है।

शौचालयों पर ताले लटकने से लोग परेशानी

पाइप लीकेज होने के कारण फर्श गीला रहता है, जिस कारण कोई हादसा भी हो सकता है। शौचालयों की बदहाल स्थिति के कारण लोगो भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सफाई व्यवस्था चरमराई

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सफाई व्यवस्था क्या होगी। शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है,पानी टंकी की सालों से सफाई भी नहीं हुई ‌जो बीमारियों का न्योता है। शौचालय आने जाने वाले लगों को भारी परेशानी हो रही है।

वाटर कूलर बंद

लोगों ने शौचालयों की हालत और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई।  जोन कमिश्नर से इस बारे पक्ष लेने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे अंदजा  लगाया सकता है कि नगर निगम क्षेत्र में सामुदायिक शचालय क्या स्थिति होगी

Share This Article