महिला वकील हत्याकांड में बड़ा खुलासा : शादी के दबाव से परेशान प्रेमी ने की हत्या, पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला अधिवक्ता आराधना सिदार हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लोकनाथ पटेल को गिरफ्तार किया है, जो मृतका का प्रेमी निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि, शादी के दबाव से परेशान होकर आरोपी ने आराधना की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने की नीयत से आरोपी ने पत्थर से उसका चेहरा और सिर बुरी तरह कुचल दिया था।
अधिवक्ता की हत्या में प्रेमी पर शक

दरअसल, चार दिन पहले पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह डेम के पास एक युवती की निर्वस्त्र लाश मिली थी। जिसकी पहचान बाद में अधिवक्ता आराधना सिदार के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि, मृतका आखिरी बार अपने प्रेमी लोकनाथ पटेल के साथ देखी गई थी।
दोनों में शादी को लेकर चल रहा था विवाद
इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर आरोपी को शक्ति क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसका आराधना सिदार के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शादी को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी आराधना को घुमाने के बहाने खरसिया क्षेत्र के जंगल में ले गया, जहां दोनों के बीच फिर शादी को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में पहचान छिपाने के लिए बड़े पत्थर से सिर और चेहरे को कुचल दिया।
हत्या को छिपाने के लिए कपड़े फेंके
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपी ने हत्या को छिपाने की कोशिश में शव के कपड़े उतारकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सामान्य तरीके से घर लौट आया था, लेकिन पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के चलते आखिरकार आरोपी कानून के शिकंजे में आ गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article