मध्य प्रदेश के उज्जैन के शनि मंदिर परिसर में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि यह सिंहस्थ 2028 को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल थी।के शनि मंदिर परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना सामने मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके को घेरकर सर्चिंग शुरू कर दी गई।
सुरक्षा सूट पहने जवानों की कार्रवाई देखकर श्रद्धालु घबरा भी गए थे। हालांकि बाद में पता चला कि यह सिंहस्थ 2028 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर की गई पुलिस की मॉक ड्रिल थी।
विशेष सूट पहनकर पहुंचे जवान
जानकारी के अनुसार, मॉक ड्रिल करते हुए डॉग स्क्वॉड ने बैग को ढूंढा। आधुनिक उपकरणों की मदद से बैग की गहन जांच की गई। संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर BDDS टीम के जवान विशेष सूट पहनकर मौके पर पहुंचे। इस तरह सभी टीम ने आपस में कोर्डिनेट करके मॉक ड्रिल की।
सुरक्षा व्यवस्थाओं को किया जा रहा मजबूत
पुलिस के अनुसार, सिंहस्थ में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं। आधुनिक उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं। ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रक्रिया का भी परिक्षण किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को आगे भी मजबूत किया जाएगा।
घबराए हुए लोगों को पुलिस ने समझाया
मॉक ड्रिल के दौरान मंदिर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। घबराए हुए लोगों को पुलिस द्वारा बताया गया कि, यह बस एक मॉक ड्रिल यानी सुरक्षा अभ्यास हैं।
उज्जैन: शनि मंदिर के पास मिला संदिग्ध बैग, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
गुरजीत कौर
Editor In Chief

