छत से घुसे ! बुजुर्गों को बांधा, फिर लूटकर भागे, गुना पुलिस ने ऐसे दबोचे डकैत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

MP गुना. जिले में बुजुर्ग दंपति के साथ हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में सबसे खास बात यह रही कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 10 हजार मोबाइल नंबरों को खंगाला. तकनीकी जांच और लगातार पूछताछ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार और लूटा गया माल भी बरामद किया गया है. इस कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज नहीं होने के कारण पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी और लगातार कई डेरे-कस्बे जाकर संदिग्धों से पूछताछ करनी पड़ी.

बुजुर्गों को बांधा, फिर लूटकर

दरअसल घटना 12 अप्रैल की रात की है, जब ग्राम बाकन्या में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी को निशाना बनाया गया. बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और दोनों को बंधक बना लिया. मारपीट के बाद नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी. पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और टीम वर्क के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई

छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश

पीड़ित के मुताबिक, देर रात करीब दो बजे चार से पांच बदमाश छत के जरिए घर में दाखिल हुए. सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे. उन्होंने बुजुर्ग दंपति के हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट की. इसके बाद एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर
मामला दर्ज कर शुरू हुई जांच

मृगवास थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई. शुरुआती जांच में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और घटनास्थल के सुराग जुटाए गए. पुलिस ने पिछले पांच दिनों में सक्रिय रहे करीब 10 हजार मोबाइल नंबरों का डेटा खंगाला. इसी तकनीकी जांच में एक संदिग्ध नंबर सामने आया. इस नंबर के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध तक पहुंच बनाई और उसे हिरासत में लिया.

पूछताछ में खुला पूरा नेटवर्क

हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की. उसने बताया कि घटना से पहले उन्होंने इलाके की रेकी की थी और यह पता लगाया था कि घर में बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं. इसके बाद योजना बनाकर डकैती की गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, नकदी और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए, साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और औजार भी जब्त किए गए.

Share This Article