बिलासपुर की सीटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को दोनों थानों में अलग_अलग बैठक आयोजित की गई

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर की सीटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को दोनों थानो में अलग अलग बैठक आयोजित की

बिलासपुर की सीटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को दोनों थानो में अलग अलग बैठक आयोजित की जिसमें अपने थाने क्षेत्र के मेडिकल दुकान संचालकों से रूबरू होते हुए अवैध नशीली दवाई के संबंध में चर्चा कर उसकी शत प्रतिशत रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। मीटिंग में मेडिकल व्यवसाई संगठन द्वारा अभियान में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। अवैध नशीले ड्रग की बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगे, इस पर सभी सहमत है।जिले के नए कप्तान संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार एवं थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य व सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी द्वारा थाना कोतवाली और सिविल लाइन में निजात अभियान के अंतर्गत दवाई दुकान संचालकों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को अवैध नशीली दवाइयों को विक्रय ना करने की समझाइश दी गई एवं ऐसा करने वाले किसी भी दुकान संचालक की जानकारी देने के संबंध में हिदायत दी गई।क्षेत्र स्थित ऑटोमोबाइल्स एवं साइकिल स्टोर संचालकों को नशा युक्त सीलोशन का अवैध विक्रय ना करने की भी चेतावनी दी गई। सभी को बताया गया की कोई भी ऑटोमोबाइल्स किराना दुकान साइकिल स्टोर नशे का सिलोशन विक्रय करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article