हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Jagdish Dewangan
2 Min Read


नगर में हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हिन्दू संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रेस्ट हाउस मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अगर खेल परिषद में जाकर संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति , पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भगवा ध्वज, भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। जगह-जगह आकर्षक झांकियां भी सजाई गई थीं, जिनमें देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कांग्रेस जनो ने किया भव्य स्वागत – पुल पारा क्षेत्र में कांग्रेस जनों द्वारा पुष्प गुच्छ की वर्षा कर ठंडा एवं बिस्कुट की व्यवस्था की गई शोभायात्रा का विशेष स्वागत किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष हिंदू नव वर्ष भव्य रैली निकाली जाती है, जिसमें समस्त कांग्रेस जन के द्वारा रैली स्वागत करके नगर में भ्रमण किया जाता है, उक्त कार्यक्रम में
हेमेंद्र गोस्वामी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,रोहित शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष,स्वतंत्र मिश्रा पूर्व शहर अध्यक्ष ,दिलीप बंजारा जिला अध्यक्ष सेवादल, संजय यादव जिला महामंत्री,दीपक गुप्ता शहर अध्यक्ष , अरविंद वैष्णव वरिष्ठ पार्षद,उर्मिला यादव, सूरज यादव पार्षद, संजय चंदेल पार्षद ,नीरज यादव जीतू श्रीवास्तव श्री ठाकुर पूर्व पार्षद ,जय सोनी,राजेंद्र यादव, बिल्लू यादव रमेश राजपूत, लक्ष्मी नारायण शिवम जायसवाल ,देव साहू, धीरेंद्र जांगड़े, सहित सैकड़ों, कांग्रेस जन ने स्वागत किया

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन