जशपुर पुलिस ने झारखंड से पकड़ा फरार गौ-तस्कर, छोड़ी हुई स्कॉर्पियो से मिले थे 4 गौवंश

राजेंद्र देवांगन
2 Min Read

जशपुरजशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत जून 2025 से फरार चल रहे गौ-तस्करी के आरोपी अफसर राय को झारखंड के बेड़ो (रांची) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।


4 जून 2025 की घटना: पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा था तस्कर

4 जून 2025 को ग्रामीणों ने NH-43, ग्राम बालाछपार के पास एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध स्कॉर्पियो खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि—

  • स्कॉर्पियो की पिछली सीटें हटाई गई थीं,
  • अंदर 4 गौवंश रस्सियों से बांधकर ठूंसकर रखे गए थे,
  • वाहन का एक टायर फटा था,
  • तस्कर पुलिस की नाकेबंदी देखकर मौके से भाग चुके थे।

पुलिस ने वाहन जब्त कर सिटी कोतवाली में कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11(1)(क)(घ) के तहत मामला दर्ज किया था।


तकनीकी जांच से मिला सुराग, झारखंड में पकड़ा गया आरोपी

वाहन की मूल जानकारी परिवहन विभाग से क्रॉस-चेक की गई। तकनीकी सत्यापन में सामने आया कि—

  • स्कॉर्पियो का वास्तविक नंबर JH 01G-0199 है।
  • यह वाहन झारखंड निवासी योगेश कुमार गुप्ता के नाम पर पंजीकृत था।

पूछताछ में योगेश ने बताया कि उसने यह वाहन पहले एक महिला को बेचा था, जिसने आगे वर्ष 2022 में इसे अफसर राय को बेच दिया।

इस आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी और अंततः उसे बेड़ो (रांची) से गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ में कबूला जुर्म

गिरफ्तारी के बाद 27 वर्षीय अफसर राय ने स्वीकार किया कि—

  • वह रायगढ़ से झारखंड की ओर गौवंश की अवैध तस्करी कर रहा था,
  • नाकाबंदी देखकर घबरा गया,
  • स्कॉर्पियो व गौवंश को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया था।

जेल भेजा गया आरोपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि—

“जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद और ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी है। गौ-तस्करी में संलिप्त किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।”


Share This Article
राजेंद्र देवांगन (प्रधान संपादक)