महिला सशक्ती मंच के कार्यालय उद्घाटन पर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि महिलाओं को मानसिक एवम् शैक्षणिक रूप से सशक्त होना होगा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला सशक्ती मंच के कार्यालय उद्घाटन पर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि महिलाओं को मानसिक एवम् शैक्षणिक रूप से सशक्त होना होगा।आज खमतराई शर्मा विहार के पास जिला महिला सशक्ती मंच के जिला कार्यालय के शुभारंभ

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय, विशिष्ठ अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गंगोत्री, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश साहू, सेवादल कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, अशोक शुक्ला किसान
मजदूर नेता श्याम मूरत कौशिक,इंटक नेता रमेश सिंह राजपूत एवम् इंटक नेता मुकेश सिंह धुरी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मंच की जिलाध्यक्ष पूजा प्रजापति एवम् पदाधिकारियों ने विधायक सहित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवम् माला से स्वागत किया, पूजा प्रजापति ने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत किया।कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय ने महिला सशक्ति मंच की अध्यक्ष श्रीमती पूजा प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष शोभना ध्रुव, हेमलता साहू, महामंत्री विजय लता सोनी, कोषाध्यक्ष रजनी परिहार उपाध्यक्ष सरिता गंधर्व, मोंगरा बघेल, ज्योति कौर, मीरा देवांगन एवम् सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अपने आप में शक्ति शाली है, भारत में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है लेकिन महिलाओं को मानसिक एवम् शैक्षणिक रूप से सशक्त होना होगा तब महिलाएं सही अर्थों में आत्मनिर्भर हो पाएंगी छग सरकार की बहुत सारी योजनाएं महिलाओं के विकास के लिए संचालित है जिसका सभी महिलाएं लाभ उठाए और मै हमेशा आप सभी लोगों के साथ ही हू जब कभी भी मेरी आवश्यकता होगी तो आप सभी बेझिझक मुझसे मिल सकते है। इस अवसर पर ओम् प्रकाश गंगोत्री, बृजेश साहू, अशोक शुक्ला, श्याम मूरत कौशिक,रमेश सिंह राजपूत, मुकेश सिंह धुरी एवम् आशा सुबोध ने भी महिला सशक्ती मंच की सभी पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिए एवम् हर मोर्चे पर साथ देने का संकल्प दोहराए। आशा सुबोध ने महिलाओं को संगठित करने हेतु जागृति गीत प्रस्तुत किया।*
कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद विधायक एवम् सभी अतिथियों ने फीता काट कर महिला सशक्ती मंच के जिला कार्यालय का उद्घाटन किए तथा कार्यालय पंजी में शुभ कामना संदेश भी अंकित किए।*
आज के कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता,श्याम मूरत कौशिक ने एवम् आभार प्रदर्शन रजनी परिहार एवम विजय लता सोनी ने किया।
*आज के कार्यक्रम में विनय, अन्नपूर्णा ध्रुव, गौतम कुमार, सौकत खान, शैलेन्द्र जायसवाल पूर्व पार्षद, रामा बघेल पार्षद,सेवादल के मिडिया अध्यक्ष कमल दुसेजा, अंबिका कौशिक, सोनू, राजू,सरोजनी, सिया बाई, सुनीता कश्यप, वहीदा बेगम, आरती केशर, पूर्णिमा, निहारिका, सुनीता सहित खमतराई, नगोई निपनिया सहित आसपास की सैकड़ों महिला एवम् पुरुष लोग उपस्थित रहे।

Share This Article