मुंगेली में बढ़ी ठंड : रात में तापमान गिरा, चौक-चौराहों पर अलाव जलाते दिखे लोग

Jagdish Dewangan
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली। जिले में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। रात के समय मुंगेली शहर के कई चौक-चौराहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हवा चलने के कारण रात में ठंड और तेज महसूस हो रही है। कई इलाकों में सड़क किनारे और बाजार क्षेत्रों में लोगों ने समूह बनाकर आग तापी। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और रात के समय खासकर बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने की अपील की है।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन