महिला थाने में पति की मारपीट से परेशान महिला ने महिला थाने में की आत्मदाह की कोशिश – कार्रवाई पर उठे सवाल

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read

रायपुर – राजधानी रायपुर में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। पति की लगातार मारपीट और बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने महिला थाने के बाहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। महिला 70% तक झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय महिला का प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन विवाह के बाद से पति लगातार मारपीट करता था। महिला ने मार्च 2024 में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस और महिला आयोग की ओर से समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

गवाहों के अनुसार, महिला ने थाने के बाहर खुद को आग लगाई। 20 मिनट तक तड़पती रही महिला, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस डॉयल 112

आग बुझाने के बाद महिला बुरी तरह तड़प रही थीं। महिला थाना वालों ने डॉयल 112 और एम्बुलेंस सर्विस को सूचना दी थी, लेकिन दोनों वाहन समय पर नहीं पहुंची। करीब 30 मिनट तक दोनों वाहन नहीं पहुंचे। उतने समय तक अग्निदग्धा महिला जलन और दर्द से तड़पते रहीं उस समय थाने में भी कोई वाहन उपलब्ध नहीं था।

महिला थाना प्रभारी पर सवाल:

इस घटना के बाद महिला थाना प्रभारी पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी पर पहले भी कई बार केस दर्ज करने में लापरवाही और गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। परिजनों ने मांग की है कि इस घटना के बाद महिला थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए और जांच निष्पक्ष अधिकारी को सौंपी जाए।

पूर्व में भी महिला थाना रायपुर पर लेन देन के कई आरोप सामने आए है इतना ही नहीं कुछ समय पहले महिला थाना रायपुर पर आरोप लगा था कि वे महिला की गवाही नहीं लेते और बार बार उन्हें थाने बुला कर परेशान करते है। कई पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि महिला थाना रायपुर में उनके शिकायत पर लापरवाही और फेर बदल कर सिर्फ़ पति पर कार्यवाही किया ससुराल वालों को मलाई मिठाई लेकर छोड़ दिया गया उनको इंसाफ के लिए ठोकर खाना पड़ता हैं।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:

फिलहाल पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद पुलिस विभाग पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि शिकायत पर कार्रवाई में हुई देरी और थाना स्तर पर हुई चूक की जांच की जाएगी।

प्रमुख बिंदु:

महिला ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, हालत नाज़ुक

पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं

70% से अधिक शरीर झुलसा, हालत गंभीर

महिला थाना प्रभारी पर केस दर्ज करने में गड़बड़ी के आरोप

परिजनों की मांग – महिला थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए

सवाल 2024 से अब तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई?

काउंसलिंग सेंटर में कोई कैमरा नहीं क्यों ?

काउंसलिंग में पीड़िताओं और परिजनों को केस नहीं करने के लिए काउंसलर द्वारा डराने धमकाने के मामले भी सामने आया है!

Share This Article