*बंदी बीरबल की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश*

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंडित बंदी बीरबल की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश

बिलासपुर 16 फरवरी 2021/दंडित बंदी बीरबल, पिता-स्व. महेशराम यादव, उम्र लगभग 65 वर्ष, जाति यादव, निवासी ग्राम-गोढ़ी, थाना-बाल्को, जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ की अचानक स्वास्थ्य खराब होने से 26 जनवरी 2021 को प्रातः 05.55 बजे सिम्स बिलासपुर भेजा गया, जहां पर चिकित्सक द्वारा जांच उपरांत उसे प्रातः 06.15 बजे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।
जांच के बिन्दुओं में- बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये? बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। इन बिन्दुओं के बारे में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह श्री अमित गुप्ता डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के जिला कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय के कक्ष क्रमांक 38 में 03 मार्च 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share This Article