पत्नी को जिंदा जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजेंद्र देवांगन
2 Min Read

कांकेर। छत्तीसगढ़

किसान पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

22 अप्रैल की सुबह ग्राम ऊपरतोनका में छेरकू राम और उसकी पत्नी चैती बाई खेत में आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। पत्नी के वहीं सोने पर कहासुनी के बाद गुस्से में छेरकू राम ने पहले 2-3 थप्पड़ मारे। जब चैती बाई नहीं उठीं, तो आरोपी ने धान का पैरा उनके शरीर पर डाला और माचिस से आग लगा दी। उस समय वह जीवित थीं।

दामाद को खबर देकर खुद बताया

घटना का खुलासा तब हुआ जब छेरकू राम ने अपने दामाद संतु राम गोटा को घटना की जानकारी दी। संतु राम और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां आम के पेड़ के नीचे चैती बाई का जला हुआ शव पड़ा मिला, उसके कपड़े और शरीर झुलसे हुए थे।

पुलिस ने की त्वरित गिरफ्तार

कोरर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में उप निरीक्षक रामविलास नेगी, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल, आरक्षक तिरथ गंधर्व, आरक्षक चन्द्रप्रकाश मरकाम, लल्लीराम मंडावी, मनोज साहू, विनोद साहू, आत्माराम, भागवत ठाकुर, महिला आरक्षक पदमा कुंजाम व सुमित्रा गोटा की टीम ने आरोपी छेरकू राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अमानवीय कृत्य से शोक व आक्रोश

इस बर्बर घटना ने कांकेर जिले में शोक और आक्रोश फैला दिया है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं प्रभावी रूप से पूरी की जाएंगी।

Share This Article
राजेंद्र देवांगन (प्रधान संपादक)