9 वीं की छात्रा से रेप का आरोपी शिक्षक बर्खास्त: मरवाही के पीएमश्री स्कूल में पढ़ाता था; डरा-धमका कई बार किया दुष्कर्म

राजेंद्र देवांगन
2 Min Read

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में छात्रा से रेप के आरोप में आत्मानंद स्कूल के टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी युगल किशोर (35) मरवाही के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में संविदा सहायक शिक्षक पद पर था।

उसने 9वीं की छात्रा से रेप किया था जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी। मामला 19 अप्रैल 2025 को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सामने आया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जांच के दौरान आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की मंजूरी से आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

गर्भवती होने पर खुलासा हुआ

छात्रा की जब तबीयत बिगड़ी और पता चला कि वह गर्भवती है तब इस मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के बयान और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई थी।

शिक्षक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 के तहत उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Share This Article
राजेंद्र देवांगन (प्रधान संपादक)