युवा मोर्चा गठन में गड़बड़ी पर प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के तेवर बेहद सख़्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा मोर्चा गठन में गड़बड़ी पर प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के तेवर बेहद सख़्त

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक बीस मिनट में समाप्त हो गई, लेकिन यह बैठक कल फिर होगी,

जबकि इस समय दिल्ली में मौजुद प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू उपस्थित होंगे।

युवा मोर्चा की इस बैठक के शुरुआत से ही प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के तेवर बेहद सख़्त थे।
मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठकों का दौर शुरु हुआ, जिसमें मोर्चा अध्यक्ष और प्रभारियों को उपस्थित होना था।

उसमें बीस मिनट युवा मोर्चा को मिले। जैसे ही युवा मोर्चा को लेकर बैठक शुरु हुई, प्रदेश कार्यकारिणी का मुद्दा उठा। बेहद दृढ़ स्वर में डी पुरंदेश्वरी ने कह
निर्धारित पैंतीस वर्ष की आयु सीमा के उल्लंघन समेत कई विषय आए जिसने स्पष्ट किया कि, युवा मोर्चा कार्यकारिणी में मसला ना तो संतुलित है और ना ही सही है।

जबकि कार्यकारिणी का विषय आया तो बैठक में मौजुद युवा मोर्चा प्रभारियों से सवाल हुआ
“आप लोगों ने यह क्यों नहीं देखा.. कैसे हुआ ये”
भीतरखाने की खबरें कहती हैं कि प्रभारियों ने जवाब में कार्यकारिणी में शामिल नामों की जानकारी होने से इंकार कर दिया,

यह बताया गया कि, जो नाम पहले जानकारी में थे, वे नाम भी कार्यकारिणी में नहीं थे।
बीसवें मिनट में बैठक प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के इस निर्देश के साथ कल तक के लिए स्थगित हुई –

खबरें हैं कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहू को कल मौजुद रहने के निर्देश पहुँच चुके हैं।

कल युवा मोर्चा की बैठक एक बार फिर होगी।युवा मोर्चा कार्यकारिणी समेत मोर्चा से जुड़ी शिकायतें प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के पास पृथक से पहुँची है, जिस पर कल जवाब तलब होगा।

Share This Article