राज्य शासन ने शनिवार देर रात गुना एसपी का तबादला कर दिया है। उन्हें पीएचक्यू भेजा गया है। इंदौर में पदस्थ अंकित सोनी अब गुना के नए एसपी होंगे।
गुना में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन कर्नलगंज में विवाद की स्थिति बनी थी। मस्जिद के सामने जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और इसके बाद पत्थरबाजी की घटना की बात सामने आई थी। हालांकि, पुलिस ने पूरे विवाद को कंट्रोल किया और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को तितर बितर कर दिया था। इसके बाद तीन दिन तक तनाव की स्थिति बनी रही थी।
घटना वाले दिन गुना एसपी संजीव कुमार सिंहा ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि उन्होंने सीसीटीवी में देखा था, पत्थरबाजी की घटना नहीं हुई है। उनके इस बयान से हिंदूवादी संगठन जरूर नाराज थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कई FIR की गई हैं। दो FIR पत्थरबाजी को लेकर हुईं। वहीं पांच FIR विवाद के बाद की घटनाओं को लेकर की गई हैं।
शनिवार देर रात राज्य शासन ने उनका तबादला कर दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं इंदौर से IPS अंकित सोनी को गुना SP बनाया गया है। वह अभी पुलिस उपायुक्त(आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस, इंदौर के रूप में पदस्थ थे। वे 2017 बैच के IPS हैं।