शहर में सिर्फ एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कारीडोर, अपोलो अस्पताल से होगी शुरुआत, अन्य गाड़ियां रोकने किए जाएंगे ये इंतजाम

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। शहर में लगातार बढती गाड़ियों की संख्या के कारण शाम होते ही सभी प्रमुख मार्गों में जाम लग जाता है। ऐसे में गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी भीड़ में फंस जाती हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ग्रीन कारीडोर बनाने जा रहा हैँ। इसमें केवल एंबुलेंस ही प्रवेश कर पाएगी। अन्य गाड़ियों को रोकने के लिए इस विशेष रोड पर नाके भी लगाए जाएंगे।

नगर नगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि वसंत विहार के सामने मौजूद नाले के ऊपर सड़क बनाई जाएगी, जो सीधे अपोलो अस्पताल के सामने तक जाएगा। इस तरह एंबुलेंस सीधे अपोलो तक बिना रोकटोक के पहुंच जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा गंभीर मरीजों को होगा, जिनके लिए हर पल कीमती होता है। उन्होंने बताया कि इस विशेष सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए यहां सेंसर वाला नाका लगेगा। बताते चलें कि निगम पूरे शहर में भी इसी तरह का मार्ग केवल एंबुलेंस के लिए आरक्षित करने की तैयारी में है। शहर में जवाली नाले के ऊपर सड़कों का जाल बिछा हुआ है। भविष्य में इसे केवल एंबुलेंस के लिए आरक्षित किया जा सकता है। इस मामले पर भी निगम के अधिकारी जल्द निर्णय कर सकते हैं। पहले चरण में केवल वसंत विहार के सामने नाले पर रोड बनाकर उसे एंबुलेंस के लिए आरक्षित करने की तैयारी है।

Share This Article