धमतरी में अवैध होर्डिंग्स पर चला बुलडोजर: आवाजाही में परेशानी, आंधी-तूफान से हादसे का खतरा; निगम ने की कार्रवाई – Dhamtari News

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमतरी में मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के दायरे में अवैध रूप से सड़क किनारे लगा कर रखे होर्डिंग को हटाया गया। अवैध होर्डिंग के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा था। वहीं आंधी-तूफान में होर्डिंग की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था।

निगम की जानकारी के बैगर निगम क्षेत्रों पर बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। शिकायत के बाद बुलडोजर के जरिए होर्डिंग्स को तोड़ा गया।

सहायक राजस्व निरीक्षक शेरखान ने बताया कि निगम क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध होडिंग को चिह्नित किया गया। जिसमें 30 लोगों का सूची तैयार किया गया। सड़क किनारे जमीन पर अवैध होल्डिंग लगाए गए हैं। मंगलवार को होर्डिंग्स को ध्वस्त किया गया है।

इसके अलावा छत पर भी बड़े-बड़े होर्डिंग अवैध रूप से लगा कर रखे हुए हैं। छत पर लगे होर्डिंग पर भी कार्रवाई की जाएगी। होर्डिंग्स लगने से सड़क सकरी हो जाती है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही नगर निगम से परमिशन लिए बगैर होर्डिंग लगाने से नगर निगम राजस्व की भी नुकसान हो रहा था।

Share This Article