नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पशु विभाग को लिखा पत्र

Jagdish Dewangan
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पशुओं की सही समय पर ईलाज के लिए रेस्क्यू वाहन की मांग

मुंगेली, 10 अप्रैल 2025। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने जिले में घायल और घुमंतू पशुओं की समय पर सहायता के लिए पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक को पत्र लिखकर रेस्क्यू वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घुमंतू पशुओं के सड़क पर विचरण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। घायल पशुओं को त्वरित उपचार प्रदान करने और उन्हें सुरक्षित रूप से गौशालाओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से रेस्क्यू वाहन की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग को पत्र भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्था की जा सके।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन