बच्चों के साथ कंचा खेल खेलकर पुराने दिनों को किया याद

Jagdish Dewangan
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कंचे खेलना बचपन का प्रसंदीदा साथ ही पारंपरिक खेल भी रहा – अध्यक्ष शुक्ला

मुंगेली 01 अप्रैल 2025// नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने आज महाराणा प्रताप वार्ड के दौरा के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कंचा खेल खेलकर पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान वार्ड के पार्षद कुलदीप पाटले के साथ जनसंपर्क दौरा कर रहे थे इसी बीच अध्यक्ष शुक्ला ने बच्चों को कंचा खेल देख रहा नही गया। उन्होंने ने बच्चों के साथ कंचा खेलकर वे बहुत खुश हुए। अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि यह खेल न केवल मनोरंजन देता है, बल्कि एकाग्रता और निशानेबाजी की कला भी सिखाता है। कंचे खेलना बचपन का प्रसंदीदा साथ ही पारंपरिक खेल भी रहा है वह हमारी संस्कृति का भी हिस्सा है, कई सालों बाद आज प्रवास पर जाते समय नन्हे-मुन्हे बच्चों के साथ कंचे खेल कर बचपन की यादे ताजा हो गयी। लेकिन अब बचपन में जो खेल हम सभी के जीवन का हिस्सा हुआ करते थे आज वो सिर्फ तस्वीरों में ही दिखाई देते है। आज इन बच्चों के बीच कंचे खेल आनंद की अनुभूति हुई , काश हमारा प्यारा बचपन लौटकर वापस आ जाता।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन