प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना,,, ओले गिरने की चेतावनी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 27 से 30 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई

रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 27 से 30 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई है. सरगुजा और आसपास के जिलों में तो ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 27 दिसंबर की देर रात प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा हो सकती है. अगले दिन 28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है. यह क्रम 29 दिसंबर को भी जारी रहेगा.

इस दिन सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में भी एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है.30 दिसंबर को मौसम खुलना शुरू हो जाएगा. कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं. इसकी वजह से कहीं-कहीं हल्की बरसात होगी. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, बरसात की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी. इससे ठंड का एहसास बढ़ेगा.

Share This Article