हास्य कवि सम्मेलन 05 को, तैयारी शुरू, मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे शामिल

Jagdish Dewangan
1 Min Read
Advertisement

लोरमी – नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 05 अप्रैल को रात्रि 08 बजे से थाना ग्राउंड में किया जाएगा, जिसकी तैयारी प्रारम्भ कर दिया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। सम्मेलन में देशभक्ति ओज वीर रस के देश क़े सुप्रसिद्ध कवि डॉ वेदव्रत वाजपेयी लखनऊ से, हास्य परिहास से सबको गुदगुदाने हास्य रस के सुप्रसिद्ध कवि सुरेंद्र यादवेंद्र राजस्थान से, अतुल ज्वाला इंदौर से देश क़े कुशल मंच संचालक शशिकांत यादव एमपी से सुमधुर गीतकार रमेश विश्वहार रायपुर से, श्रृंगार रस की कवियत्री पद्मिनी शर्मा दिल्ली से, ओजस्वी संयोजक कवि देवेंद्र परिहार अपनी कविता लोगो को श्रवण कराएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए आकाश केशरवानी, विश्वास दुबे, प्रशांत शर्मा, नरेंद्र खत्री, गेन्देश डड़सेना, नगरवासी आदि जुटे हुए है।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन