अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देेते हुए समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 03 महिलाओं की गोदभराई एवं 03 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सुपोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी हमारा समाज प्रगति करेगा। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं और उनकी भागीदारी समाज को मजबूत बनाती है। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सहनशक्ति और त्याग को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।

महिलाओं को सशक्त बनाने आर्थिक स्वतंत्रता जरूरी – जिला पंचायत सीईओ

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक स्वतंत्रता जरूरी है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और उनका सामाजिक सम्मान बढ़ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा, महिलाओं को अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर अपनी पहचान बनानी होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के 02 लाख 12 हजार 708 महिलाएं महतारी वंदन योजना से लाभांवित हो रही हैं। योजना की 13वीं किश्त कल 08 मार्च को जारी होगी। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article