बालको ने ट्रक चालकों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालकोनगर, 1 फरवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड बालकों के ट्रैफिक विंग ने बालको संयंत्र में आने वाले ट्रकों के चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया।

शिविर में सामान्य मौसमी बीमारियों के साथ ही आंखों की जांच की गई। चालकों को एच.आई.व्ही. एड्स के लक्षणों और उससे बचाव के तरीके भी बताए गए। जिन ट्रक चालकों में दृष्टि संबंधी समस्याएं पाई गईं उन्हें निःशुल्क चश्में दिए गए। 100 से अधिक ट्रक चालक बालको आयोजित स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए। लाभान्वितों ने बालको के आयोजन को उत्कृष्ट बताया।

बी.एम.ओ. डॉ. दीपक राज, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु बनर्जी, आईसीटीसी सलाहकार सुश्री रेश्मी लक्ष्मण, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीश जाटवर, बालको के कोल हैंडलिंग प्लांट प्रमुख श्री मयंक श्रीवास्तव और पावर सेफ्टी प्रमुख श्री संदीप सामंता ने शिविर के आयोजन में प्रशंसनीय योगदान दिया

Share This Article