मुंगेली नगर पालिका में सरकार कांग्रेस की… उपाध्यक्ष भाजपा से जयप्रकाश मिश्रा बने

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली। पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल के बावजूद मुंगेली नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के रोहित शुक्ला ने जीत हासिल की थी। अध्यक्ष रोहित के साथ 11 पार्षद कांग्रेस, 10 भाजपा व 1 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए है। उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में आज क्रॉस वोटिंग हुई जिसमें भाजपा के जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष के लिए विजयी हुए। जयप्रकाश मिश्रा को वैध 13 मत मिला। 01 मत अवैध व निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अरविंद वैष्णव को 08 मत मिले।

मुंगेली नगर पालिका चुनाव में बहुमत के बावजूद भेज का उपाध्यक्ष बनना सत्ता सरकार के प्रभाव एवं नगर विकास के लिए आपसी समन्वय के रूप में समझा जा रहा है। भाजपा के नगर पालिका उपाध्यक्ष बनने से अब नगर विकास में राज्य सरकार का रुख भी सकारात्मक रहेगा।

Share This Article