IAS ट्रांसफर : 5 अधिकारियों के बदले प्रभार, देखें आदेश…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निकाय-पंचायतों चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश सरकार ने पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया है। नए आदेश से दो जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए है।

2018 बैच के आईएएस अबिनाश मिश्रा धमतरी के नए कलेक्टर होंगे। इसी तरह महिला अफसर रेना जमील को लोकसेवा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

सूची के मुताबिक़ अभिजीत सिंह को कलेक्टर दुर्ग, अबिनाश मिश्रा को कलेक्टर धमतरी, रेना जमील को सचिव लोक सेवा आयोग, विश्वदीप को आयुक्त नगर निगम रायपुर और कुमार विश्वरंजन को जिला पंचायत रायपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

Share This Article